न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:चकराता में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:भद्रकाली मोड़ पर मौत का कहर! 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत; 5-6 यात्री घायल BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश

BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी वर्षा और कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण करते हुए उनकी मरम्मत की प्रगति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां भी गड्ढे अथवा सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या है, वहां त्वरित गति से मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसे कार्य किए जाएं, जिससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित एवं बेहतर स्थिति में बनी रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे विभिन्न फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही निर्माण स्थलों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क एवं फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधा और सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।

ALSO READ  "कुम्भ-2027: मनसा देवी, चंडी देवी समेत प्रमुख मंदिरों तक पैदल मार्गों का निरीक्षण, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 3 5 3
Users Today : 509
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 3 5 3
Users Today : 509
Users Yesterday : 747