न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “हरिद्वार शिक्षक भवन में गूंजा शिक्षकों का बड़ा मंथन: पदोन्नति, पेंशन, अनुदान और निलंबन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गरजी आवाज, 16 अप्रैल की रैली को लेकर भी भरी हुंकार”

“हरिद्वार शिक्षक भवन में गूंजा शिक्षकों का बड़ा मंथन: पदोन्नति, पेंशन, अनुदान और निलंबन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गरजी आवाज, 16 अप्रैल की रैली को लेकर भी भरी हुंकार”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। शिक्षक भवन हरिद्वार में आज उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरिद्वार) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान व शपथ दिलाई गयी।

बोंगला स्थित संगठन के शिक्षक भवन में आहूत बैठक

में कोटिकरण (सुगम/दुर्गम), विद्यालय विकास अनुदान की 50 प्रतिशत धनराशि की उपलब्धता, जूनियर स्तर पर पदोन्नति, एकल विद्यालयों में समायोजन तथा सीआरपी को उनके कार्यक्षेत्र में बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। शिक्षक नेताओं ने समय पर अनुदान निर्गत न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित करने की मांग उठाई।

बैठक में वक्ताओं ने पूर्व में एक प्राथमिक शिक्षिका को उसका पक्ष सुने बिना निलंबित किए जाने की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि शिक्षक निर्दोष सिद्ध होता है तो उसके सम्मान की पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही विभिन्न शैक्षिक ऐप्प जैसे संपर्क,आईजीएटी,टीचर ऐप, स्विफ्ट चैट एवं प्रगति—पर अत्यधिक समय व्यतीत होने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।

विभिन्न ब्लॉकों में मिड-डे मील के अंतर्गत चावल वितरण को संतुलित और आवश्यकता आधारित बनाने, कोरोना काल में अर्जित अवकाशों को सेवा पुस्तिका में दर्ज कराने तथा जिला स्तर से प्रतिहस्ताक्षरित करवाने पर भी सहमति बनी।जिला कार्यकारिणी ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु नियमित सुनवाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ALSO READ  "जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस"

संगठन के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान ,जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान व कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से 16 अप्रैल को प्रस्तावित पुरानी पैंशन बहाली रैली में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए संगठन के निर्देशों के पूर्ण अनुपालन, समय-सारिणी में एकरूपता तथा सत्रांत लाभ से जुड़े अनुचित नियमों के निरस्तीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक कार्यों से इतर कार्यों में अनावश्यक रूप से न लगाया जाए।

बैठक में संरक्षक अशोक कुमार चौहान, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मंत्री कुलदीप, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, मंत्री पंकज विश्नोई, कोषाध्यक्ष रेणु रानी, बहादराबाद ब्लॉक मंत्री राकेश पंवार, खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चमोली सहित विपिन सकलानी, अमीर आलम, शालिनी गोस्वामी, सुमेधा गौड़, बबलू अधाना, ईश्वरपाल उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नव मनोनीत विशेष आमंत्रित सदस्यों में निरोम चौधरी, कुलदीप चौहान, भुवन उनियाल, दिनेश बडवाल,निरोम चौधरी, अजय पुंडीर, मो. अनवार, रविन्द्र कुमार, आशीष लोहाट, राजीव कुमार शर्मा, अजीत सिंह, इकबाल,आरटीई प्रभारी सुशील सैनी, कृष्णपाल एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा वत्स भी बैठक में सम्मिलित रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर शिक्षकों के अधिकारों एवं शैक्षिक हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861