न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!” “इश्क, शक और खौफनाक साजिश का खेल: पहले शराब में घोली नींद, फिर तकिये से दबाया दम—पत्नी-बेटी ने रची ‘आत्महत्या’ की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला बेरहम कत्ल का सनसनीखेज राज!” “ऑपरेशन कालनेमी का बड़ा एक्शन: बहादराबाद में साधु के भेष में घूम रहे 9 ढोंगी बाबा दबोचे, पुलिस की सख्त चेतावनी” “केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, फर्जी वेबसाइट, Sponsored लिंक और VIP ऑफर के जाल में न फंसे श्रद्धालु—केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग!” “आधी रात गरजी एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस: मनोहर भण्डारी की रानीपुर में एंट्री, 22 दरोगाओं के ट्रांसफर से महकमे में मची हलचल” “भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026: गुरुकुल कांगड़ी में पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के संगम से मृदा स्वास्थ्य व सतत कृषि की दिशा में बड़ा कदम”
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन कालनेमी का बड़ा एक्शन: बहादराबाद में साधु के भेष में घूम रहे 9 ढोंगी बाबा दबोचे, पुलिस की सख्त चेतावनी”

“ऑपरेशन कालनेमी का बड़ा एक्शन: बहादराबाद में साधु के भेष में घूम रहे 9 ढोंगी बाबा दबोचे, पुलिस की सख्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने बहरूपियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु के वेश में घूम रहे 9 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति साधु-संतों का रूप धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे और उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। कार्रवाई के दौरान सभी को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में हरिद्वार, देहरादून, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और नेपाल के निवासी शामिल हैं, जो फिलहाल बहादराबाद क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर डेरा जमाए हुए थे।

65 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *