न्यूज़ फ्लैश
“आपदा से पहले तैयारी, आपदा के वक्त त्वरित कार्रवाई और बाद में प्रभावी पुनर्वास—मंत्री मदन कौशिक का बड़ा प्लान, बोले: “उत्तराखंड को बनाना है आपदा प्रबंधन में देश का मॉडल राज्य”, जिला स्तर से लेकर गांव तक मजबूत होगा सिस्टम” “हरिद्वार में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 9 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज, जांच में फेल हुए पनीर-मावा-बेसन समेत नमूने, भगवानपुर में 60 किलो मावा नष्ट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—“जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत!” “भूमाफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर! जीरो टॉलरेंस नीति में 51 मामलों का निस्तारण, 5 में FIR—एक ही खसरे के दो सौदों का बड़ा खेल बेनकाब” “नशे की लत में बने बाइक चोर: रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर गिरफ्तार—10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दिल्ली-फरीदाबाद तक फैला था गिरोह” “रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव” “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!”
Home » पर्दाफाश » “नशे की लत में बने बाइक चोर: रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर गिरफ्तार—10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दिल्ली-फरीदाबाद तक फैला था गिरोह”

“नशे की लत में बने बाइक चोर: रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 शातिर गिरफ्तार—10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दिल्ली-फरीदाबाद तक फैला था गिरोह”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/ रानीपुर । वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के सोमवार को रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि पांच अप्रैल की रात को नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा था।

तलाशी के दौरान तीन मोटरसाइकिलें मौके से बरामद हुईं, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य बाइकें भी बरामद कर ली गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में इन्हें राह चलते लोगों और कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस गिरोह के रूप में सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं।

अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में विपिन निवासी मुजफ्फरनगर, गौरव निवासी लक्सर, नितिन निवासी मुरादाबाद और गौरव निवासी गुरुकुल नारसन शामिल हैं।सभी की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

86 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“आपदा से पहले तैयारी, आपदा के वक्त त्वरित कार्रवाई और बाद में प्रभावी पुनर्वास—मंत्री मदन कौशिक का बड़ा प्लान, बोले: “उत्तराखंड को बनाना है आपदा प्रबंधन में देश का मॉडल राज्य”, जिला स्तर से लेकर गांव तक मजबूत होगा सिस्टम”

“हरिद्वार में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 9 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज, जांच में फेल हुए पनीर-मावा-बेसन समेत नमूने, भगवानपुर में 60 किलो मावा नष्ट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—“जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत!”