न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा! बहादराबाद में तेज रफ्तार बस जेसीबी से टकराई, चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर, 108 की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा! बहादराबाद में तेज रफ्तार बस जेसीबी से टकराई, चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर, 108 की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास अफरातफरी मच गई। हादसे में बस चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के दोनों पैरों में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के जेसीबी छोड़ दी गई थी,

जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार की पहचान की जा रही है।

557 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *