न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » “हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे”

“हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह की कार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के पास हुई, जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि सीएमओ की कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डॉ. सिंह और उनके चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ डॉ. सिंह ने इसे ईश्वर की कृपा बताया और कहा कि बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी कुशलक्षेम जानी

 

354 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *