न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » बधाई » “बीएचईएल हरिद्वार की चमक ताइवान में बिखेरी — हीप इकाई के ‘तरुण चक्र’ ने इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में जीता गोल्ड अवार्ड, महाप्रबंधक रंजन कुमार ने टीम को दी बधाई”

“बीएचईएल हरिद्वार की चमक ताइवान में बिखेरी — हीप इकाई के ‘तरुण चक्र’ ने इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में जीता गोल्ड अवार्ड, महाप्रबंधक रंजन कुमार ने टीम को दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने ताइवान के ताइपे शहर में 03 नवम्बर से 06 नवम्बर तक आयोजित हुए इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में “गोल्ड अवार्ड” प्राप्त किया है । इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 14 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया । हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1, के गुणत्ता चक्र 771 (तरुण चक्र) ने सम्मेलन में भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है । उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है । इस सम्मेलन में टीम ने 145 मेगावाट तक की लिफ्ट इरिगेशन मोटर्स के लिए स्प्रिंग प्लेट की मशीनिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और समय सीमा को कम करने पर केंद्रित एक नये टूलिंग फिक्सचर को डिजाइन और कार्यान्वित से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की । इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।इकाई समन्वयक राजेश कुमार, फैसिलिटेटर गौरव औझा, टीम लीडर तथा सदस्य बिरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, सोम दत्त, योगेश कुमार व रेशु चौहान ने अपनी लगन व मेहनत से बीएचईएल का नाम रोशन किया है । इस सफलता में महाप्रबंधक (ईएम) नरेंद्र सिंह राणा, महाप्रबंधक (क्यू एवं बीईएक्स) प्रशांतो मांजी तथा उप महाप्रबंधक (बीईएक्स) प्रदीप्ता पुरकायस्था, यूनिट कॉर्डिनेटर श्री पंकज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने टीम को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया ।

219 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *