न्यूज़ फ्लैश
“ज्वालापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मोसिन-गुल्सान की चोरी गैंग का पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद — गंग नहर पटरी के खंडहर से निकला बाइक-स्कूटी का खजाना” “थाने में फरियादियों से नम्र व्यवहार करें, शस्त्र अभ्यास भी रखें दुरुस्त” — सालाना निरीक्षण में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश, रजिस्टर अपडेट से लेकर मालखाने तक कसी कमान “हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर” “फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील” “विकास को मिली रफ्तार: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर की कई सड़कों का किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सौगात” “हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश”
Home » निरीक्षण » “थाने में फरियादियों से नम्र व्यवहार करें, शस्त्र अभ्यास भी रखें दुरुस्त” — सालाना निरीक्षण में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश, रजिस्टर अपडेट से लेकर मालखाने तक कसी कमान

“थाने में फरियादियों से नम्र व्यवहार करें, शस्त्र अभ्यास भी रखें दुरुस्त” — सालाना निरीक्षण में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश, रजिस्टर अपडेट से लेकर मालखाने तक कसी कमान

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण करने थाना बहादराबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए।नवनीत सिंह द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया। रजिस्ट्ररो के अवलोकन से पाया गया कि कई रजिस्ट्रर अपड़ेट नहीं है जिसपर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि थाने का कार्यलेख एंव रजिस्ट्रर अपड़ेट होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।साथ ही ग्राम अपराध रजिस्ट्रर में सम्बन्धित हल्का प्रभारी द्वारा अपने- अपने हल्के की सूचना अपड़ेट नहीं की गई है जिसपर सम्बन्धित हल्का प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के भीतर अपड़ेट करेंगे।बैरक व मैस भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जवानों को ताजा एवं अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले तथा साफ-सफाई का ख्याल रखते समय-समय पर मच्छर व कीड़े मारने की दवाओं का छिड़काव किया जाए ताकी स्वच्छ तन और मन के साथ अपनी ड्यूटी कर पाएं। साथ ही निर्देशित किया गया कि जो थाने का स्टाफ है वह रात्रि में थाने में ही निवास करेंगे जिससे की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रवाना किया जा सके।मालखाने में मुकदमें से संबंधित मालों का काफी लम्बे समय से लम्बित होने पर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह इसमें कमेटी गठित करने हेतु आज ही से आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा 15 दिवस के भीतर इन्हे निस्तारण करवाया जाये।थाने में रखे हुए सरकारी सम्पत्ति का सदप्रयोग किया जाये नहीं तो रखे रखे सामान निस प्रयोज हो जाता है थाने में रखे अस्लाओं का मिलान पुलिस लाइन आरमरी से तीन माह में शस्त्रों का मिला कराते हुए शस्त्र सफाई करवाई जाये तथा थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई एंव शस्त्र अभ्यास अवश्य कराया जाये।अन्त में थाने पर सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत कराया कि कर्मचारी अपनी समस्या अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकता है जिसका समाधान अवश्य किया जायेगा । सभी अधिकारी एंव कर्मचारी यह सुनिश्चित करे की थाने पर आने वाला फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनकर जो विधिक कार्यवाही बनती है उसके अनुरुप कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सीओ बहादराबाद संजय चौहान व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 13 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 4–5 नामी कंपनियों में लगभग 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती, हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर”

“फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील”

“हाईवे की बदहाली पर डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, NHAI अधिकारियों को जारी किया नोटिस… हरिद्वार के राष्ट्रीय राजमार्गों को तुरंत गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने और अंधेरे वाले स्थानों पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश”