न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » सौगात » “बहादराबाद को मिली स्वच्छता की नई सौगात! डीएम मयूर दीक्षित के मिशन को मिली रफ्तार, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की हाईटेक ट्रैक्टर ट्रॉलियां, अब गांव-गांव चलेगा सफाई का महाअभियान”

“बहादराबाद को मिली स्वच्छता की नई सौगात! डीएम मयूर दीक्षित के मिशन को मिली रफ्तार, सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की हाईटेक ट्रैक्टर ट्रॉलियां, अब गांव-गांव चलेगा सफाई का महाअभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान को अब और गति मिलने जा रही है।

शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर के लिए मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 “स्वच्छ जनपद, स्वस्थ जनपद” के लक्ष्य को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद के सभी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना भी है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड बहादराबाद और खानपुर को उपलब्ध कराई गई मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण कार्य को और अधिक सुगम बनाएंगी।

इन वाहनों के माध्यम से गांवों में नियमित रूप से कूड़ा उठान किया जाएगा, जिससे स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर होगी।

 “ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कूड़ा प्रबंधन से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया बल।”

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी से ही सफल हो सकती है।

ALSO READ  रुड़की को मिली विकास की सौगात, महापौर अनीता अग्रवाल- विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम धामी के निर्णयों पर जताया आभार

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

प्रशासन का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर व्यवस्थाओं के जरिए स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। यही कारण है कि विकासखंड स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 “स्वच्छता के लिए संसाधनों का विस्तार, प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल।”

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी चन्द्रकांत मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई ट्रैक्टर ट्रॉलियों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 2
Users Today : 652
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 2
Users Today : 652
Users Yesterday : 672