न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » ज्वालापुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 9 शरारती युवक गिरफ्तार – पुलिस ने कहा, अब बख्शा नहीं जाएगा माहौल बिगाड़ने वालों को!

ज्वालापुर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 9 शरारती युवक गिरफ्तार – पुलिस ने कहा, अब बख्शा नहीं जाएगा माहौल बिगाड़ने वालों को!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग करने के आरोप में नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन युवकों को पकड़ा, जो मोहल्लों में समूह बनाकर विवाद उत्पन्न कर रहे थे। बताया गया कि ये युवक सोशल मीडिया पर रील बनाकर, मोबाइल फोन पर विवाद भड़काने और मोहल्लों में आपसी तनाव का वातावरण पैदा कर रहे थे।पुलिस ने पहले युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने। इसके चलते उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में फरहान, शेफ अली, शबनूर, रज्जाक, सत्तार, कुन्नू प्रजापति, अमन, आर्यन कुमार और कार्तिक शामिल हैं, जो ज्वालापुर और आसपास के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं।पुलि़स प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है, और ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

281 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *