न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » ज्ञापन » “पत्रकारिता पर वार बर्दाश्त नहीं! प्रेस क्लब रुड़की ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले, CM को सौंपा ज्ञापन—दोषी सुरक्षा कर्मियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग तेज”

“पत्रकारिता पर वार बर्दाश्त नहीं! प्रेस क्लब रुड़की ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले, CM को सौंपा ज्ञापन—दोषी सुरक्षा कर्मियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । आज प्रेस क्लब रुड़की रजि. संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष बबलू सैनी के नेतृत्व में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट से मुलाकात की और संगठन के सदस्य व हिंदी खबर के संवाददाता राव सरवर के साथ हुई घटना से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उक्त सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो और उनकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होज़ इसके लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सके और पत्रकार निर्भीकता के साथ अपनी कवरेज कर सके तथा समाज में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा सके। उन्होंने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि इस तरह की घटनाएं पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करती हैं, जो एक गंभीर चिंतनीय प्रश्न है। ऐसे मामलों में शासन प्रशासन को गंभीरता दिखाते हुए घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। वही ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र ने आश्वस्त किया कि वह संबंधित पत्र को माननीय मुख्यमंत्री के कार्यालयों प्रेषित करेंगे। साथ ही अधीनस्थों को भी निर्देशित करेंगे कि वह पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर काम करें और पुलिस विभाग को भी मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश जारी करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष बबलू सैनी, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, सुभाष सक्सेना, योगराज पाल, सुनील पटेल, मनोज जुयाल, गौरव वत्स, नितिन कुमार, शशांक गोयल, दीपक अरोड़ा, मिक्की जैदी, राव सरवर, साजिद लारा, विकास भाटिया आदि बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे।

308 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *