न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » “शिक्षकों की एकजुटता की शानदार मिसाल: हरिद्वार में अश्विनी चौहान निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने, त्रिवार्षिक अधिवेशन में संगठन की मजबूती का भव्य प्रदर्शन”

“शिक्षकों की एकजुटता की शानदार मिसाल: हरिद्वार में अश्विनी चौहान निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने, त्रिवार्षिक अधिवेशन में संगठन की मजबूती का भव्य प्रदर्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा हरिद्वार के त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन में अश्विनी चौहान निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। सभी शिक्षकों व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।l उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) की जनपद हरिद्वार शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन गंगा फार्म हाउस, बहादराबाद में सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकासखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला त्रिस्तरीय समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, रानीपुर आदेश चौहान रहे। जिनके द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री जिला कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। निर्वाचन की निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया का दायित्व निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, लक्सर ने निभाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के द्वारा नवीन कार्यकारिणी को आश्वासन दिया कि वे संगठन के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के हर संभव प्रयास करेंगे। निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में जितेन्द्र वाल्दिया जिलाध्यक्ष, पिथौरागढ़ एवं दीपक सजवान (पौड़ी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम झिंक्वान जिलाध्यक्ष, रुद्रप्रयाग तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों में मनोज तिवारी नैनीताल) एवं मनोज जुगरान पौड़ी गढ़वाल की उपस्थिति रही। अधिवेशन में संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, अशोक चौहान, रविन्द्र चौहान पूर्व अध्यक्ष, बहादराबाद, आशीष चौधरी, सुनील दत्त शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन अशोक चौहान, जितेन्द्र चौधरी जिला मंत्री,पंकज लोचन जिला कोषाध्यक्ष तथा अनिल चमोली ब्लॉक अध्यक्ष, भगवानपुर की विशेष उपस्थिति रही।विकासखंड स्तर से केहर सिंह खानपुर, मनमोहन शर्मा रुड़की, अरविंद शर्मा नारसन, प्रवीण कुमार लक्सर, अश्वनी चौहान (बहादराबाद), राकेश पंवार, योगेश कुमार, पंकज विश्नोई, सचिन, मासूम अली, इम्तियाज अली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला शिक्षक प्रतिनिधियों में श्रीमती कामिनी शर्मा, श्रीमती कुंतला गुप्ता, श्रीमती शशि श्रीवास्तव,हेमलता चौहान, मोनिया चौहान सहित अनेक शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। त्रिवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कुल 21 पदों पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरी जिला कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। निर्वाचन परिणामस्वरूप अश्वनी चौहान जिला अध्यक्ष, हेमेन्द्र चौहान जिला महामंत्री,अरविंद शर्मा जिला कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वीर सिंह पंवार द्वारा किया गया। अधिवेशन के दौरान शिक्षक हितों, संगठन की मजबूती, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत अभियान, सेवा संबंधी समस्याओं तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों, प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को शिक्षक सम्मान, अधिकारों की रक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।अधिवेशन का समापन एकता, अनुशासन एवं सामूहिक शक्ति के संदेश के साथ हुआ।

ALSO READ  "कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930