न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रदर्शन » हरिद्वार में ऑटो-रिक्शा व विक्रम चालकों का फूटा गुस्सा: बहादराबाद एटीएस सेंटर पर अवैध वसूली और मनमानी का आरोप, एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उठाई केंद्र बंद कराने और फिटनेस प्रक्रिया सीधे आरटीओ दफ्तर में कराने की मांग

हरिद्वार में ऑटो-रिक्शा व विक्रम चालकों का फूटा गुस्सा: बहादराबाद एटीएस सेंटर पर अवैध वसूली और मनमानी का आरोप, एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उठाई केंद्र बंद कराने और फिटनेस प्रक्रिया सीधे आरटीओ दफ्तर में कराने की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में ऑटो रिक्शा और विक्रम महासंघ के आटो चालकों व पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बहादराबाद स्थित प्रणाम ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर मनमाने तरीके से गाड़ियों को रोका जाता है और अवैध वसूली की जाती है। चालकों का कहना है कि बिना अतिरिक्त शुल्क दिए फिटनेस पास नहीं किया जाता, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।महासंघ के महामंत्री राजेश भट्ट ने बताया कि एटीएस सेंटर चालकों के लिए उत्पीड़न का केंद्र बन चुका है। उन्होंने मांग की कि गाड़ियों की फिटनेस की प्रक्रिया केवल एआरटीओ कार्यालय में ही होनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और चालक वर्ग को राहत मिल सके। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा दंडीयाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो महासंघ का आंदोलन और उग्र हो जाएगा।प्रदर्शन के दौरान चालकों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल एटीएस सेंटर बंद कराने की मांग की।

उनका कहना था कि फिटनेस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान करना।

इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा ने कहा कि ऑटो चालकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।

यदि शिकायतें सही पाई गईं तो संबंधित सेंटर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहन चालकों को भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आंदोलन के चलते एआरटीओ कार्यालय परिसर में दिनभर हलचल बनी रही। इस मामले ने न केवल चालक समुदाय बल्कि आम यात्रियों का भी ध्यान खींचा है,

क्योंकि फिटनेस प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी सीधे तौर पर सड़क सुरक्षा और आमजन की सुविधा से जुड़ी हुई है।

259 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *