न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » हड़कंप » “दिनदहाड़े कानून को खुली चुनौती: कोर्ट पेशी पर ले जाए जा रहे कुख्यात विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां, फ्लाईओवर बना रणक्षेत्र, दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल”

“दिनदहाड़े कानून को खुली चुनौती: कोर्ट पेशी पर ले जाए जा रहे कुख्यात विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां, फ्लाईओवर बना रणक्षेत्र, दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। लक्सर क्षेत्र में बुधवार को पेशी पर लाए गए एक कुख्यात आरोपित पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सरेआम हुुई गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल आरोपित की पहचान विनय त्यागी के रूप में हुई है, जिसे कुख्यात अपराधी सुनील राठी का गुर्गा बताया जा रहा है। इस वारदात में सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक वारदात को लक्सर फ्लाईओवर के पास अंजाम दिया गया। घायल विनय त्यागी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा था। जैसे ही वे फ्लाईओवर के पास पहुंचे, वहां घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विनय त्यागी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव और जवाबी कार्रवाई की कोशिश में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।

गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने घटना के बाद आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ALSO READ  "गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 0 6
Users Today : 351
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 0 6
Users Today : 351
Users Yesterday : 1179