न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “दिल्ली धमाकों के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट! घाटों से हाईवे तक पुलिस का कड़ा पहरा, एसएसपी डोबाल ने संभाली कमान – धार्मिक नगरी बनी सुरक्षा का दुर्ग”

“दिल्ली धमाकों के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट! घाटों से हाईवे तक पुलिस का कड़ा पहरा, एसएसपी डोबाल ने संभाली कमान – धार्मिक नगरी बनी सुरक्षा का दुर्ग”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाकों के बाद हरिद्वार में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। सोमवार देर रात से ही जिलेभर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मांसा देवी और चंडी देवी मार्गों सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है।पुलिस ने प्रमुख प्रवेश मार्गों—कनखल, भीमगौड़ा, पुल जटवाड़ा और बहादराबाद चंडीघाट—पर वाहनों की गहन जांच की। बाइक से लेकर चारपहिया तक सभी वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ट्रैफिक धीमा पड़ा, लेकिन आम लोगों ने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया।खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड में है। जिले के सभी थानों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि घाटों, मंदिरों और बाजारों में पैदल गश्त बढ़ा दी गई है।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।हरिद्वार की जनता ने पुलिस की तत्परता पर भरोसा जताया है। लोगों का कहना है कि धार्मिक नगरी होने के कारण यहां हर समय सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहनी चाहिए। गंगा घाटों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक चौकसी बढ़ने से माहौल में सतर्कता का अहसास साफ दिख रहा है।फिलहाल हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

290 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *