(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने सोमवार को ग्राम रोलाहेड़ी में बिना अनुमति संचालित मदरसे को सील कर दिया।
यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर की गई। अब तक तहसील भगवानपुर क्षेत्र में 18 से अधिक मदरसे सील किए जा चुके हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है
कि बिना पंजीकरण व मान्यता के किसी भी शैक्षणिक संस्थान को संचालित नहीं करने दिया जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिसम्मत तरीके से मदरसे को बंद कराया। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








































Users Today : 640
Users Yesterday : 496






