न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » निलंबित » भ्रष्टाचार पर प्रशासन का डंडा: घटिया सड़क निर्माण में दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी शंकरदीप निलंबित, जांच को प्रभावित करने का भी आरोप!

भ्रष्टाचार पर प्रशासन का डंडा: घटिया सड़क निर्माण में दोषी ग्राम पंचायत अधिकारी शंकरदीप निलंबित, जांच को प्रभावित करने का भी आरोप!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से अमल में ला रहा है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलम्बित किया गया है।

जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर के कश्यप बस्ती में सीसी सडक निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार को प्रकरण में जॉच के निर्देश दिए गए थे। इस कम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार द्वारा 19 जुलाई, 2025 को ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द में मौके पर जा कर शिकायत में उल्लेखित सडक की जाँच की गयी। सहायक जिला पचांयत राज अधिकारी, हरिद्वार ने अपनी जाँच आख्या 21 अगस्त, 2025 कार्यालय में प्रस्तुत की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि शिकायत में उल्लेखित सडक ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द द्वारा राज्य वित्त आयोग के अनुदान की धनराशि से निर्मित की गयी है। जॉच के दौरान् ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप, कनिष्ठ अभियन्ता (पंचायत) (आऊटसोर्स) मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड लक्सर श्रीमती रचना, शिकायतकर्ता सुमित कुमार व ग्रामवासी उपस्थित थे। शिकायत में उल्लेखित सडक जयपाल के घर से प्रदीप के घर की ओर सीसी सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द द्वारा कराया गया था। जाँच आख्यानुसार सडक की गुणवत्ता खराब पायी गयी, सड़क के किनारे नाली का निर्माण बिना लेवल के औचित्यहीन रूप से सीसी मार्ग के ऊपर बनायी गयी थी, जिसके कारण निर्मित सडक पर पानी और कीचड भरा पाया गया। सडक की खराब गुणवत्ता के कारण ही जल भराव की समस्या व शिकायत हो रही है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार ने अपनी आख्या में अवगत कराया कि उक्त सी०सी० मार्ग निर्माण का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकौढा खुर्द, कनिष्ठ अभियन्ता (पं०) (आऊटसोर्स) लक्सर व ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण के दौरान समय-समय पर निरीक्षण न करने के कारण सी०सी० मार्ग की गुणवत्ता खराब रही है।

ALSO READ  हरिद्वार में बड़ा एक्शन! ???? स्नातक परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट K.N. तिवारी सस्पेंड

जबकि उक्त सीसी मार्ग की जाँच व कार्यवाही अभी गतिमान थी कि श्री समित कुमार खत्री पुत्र विश्वास निवासी अकौडा खुर्द विकास खण्ड लक्सर जनपद हरिद्वार ने यह शिकायत प्रेषित की कि उक्त शिकायत में उल्लेखित खराब गुणवत्ता की सड़क पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री शंकरदीप एवं कनिष्ठ अभियन्ता (पंचायत) (आऊटसोर्स) मनोज कुमार द्वारा लीपा-पोती के उद्देश्य से सडक के ऊपर नयी सी०सी० मार्ग डाल दी गयी है। इस शिकायत की सत्यापन हेतु कार्यालय पत्र संख्या 991 दिनांक 08 अक्टूबर, 2025 द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड लक्सर को निर्देशित किया गया, जिस पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) लक्सर द्वारा अपनी आख्या 08 अक्टूबर, 2025 में अवगत कराया गया कि उनके स्थलीय निरीक्षण 08 अक्टूबर, 2025 को उन्होनें यह पाया कि उक्त शिकायत में उल्लेखित सडक ‘जयपाल के घर से प्रदीप के घर की ओर सीसी रोड पर ग्राम प्रधान अकौढा खुर्द और सचिव / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकौढा खुर्द द्वारा पुनः नयी सीसी रोड डाल दी गयी है। यह प्रकरण में जाँच को प्रभावित करने और मूल स्वरूप से छेडछाड कर जॉच को पूर्णतया भ्रमित व प्रभावित करने के प्रयास को परिलक्षित कर रहा है। इस प्रकार शंकरदीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरूद्ध उक्त अभिकथन इतने गम्भीर है कि इनके स्थापित हो जाने पर श्री शंकरदीप को दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। इस गम्भीर अनियमितता के दृष्टिगत् श्री शंकरदीप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द विकास खण्ड लक्सर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 4
Users Today : 629
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 4
Users Today : 629
Users Yesterday : 496