न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सतर्क » कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम-एसएसपी ने किया बैरागी कैंप का निरीक्षण, ड्रोन से की जा रही निरंतर निगरानी

कांवड़ मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम-एसएसपी ने किया बैरागी कैंप का निरीक्षण, ड्रोन से की जा रही निरंतर निगरानी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 20 जुलाई 2025 — कांवड़ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शनिवार को मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल का भी भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे बैरागी क्षेत्र की हवाई निगरानी की और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से निरंतर क्षेत्र की रेकी की जाएगी। इससे भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा की निगरानी में मदद मिलेगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन हर पहलू पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क

है।

 

150 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *