न्यूज़ फ्लैश
“पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल” “नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान” “भाजपा सरकार पर काजी निजामुद्दीन का तीखा प्रहार: ‘दोषपूर्ण नीतियों से चौपट हुई कानून व्यवस्था, उत्तराखंड में अपराधियों का बढ़ता आतंक’” “गंगा आशीर्वाद के साथ संभाली हरिद्वार की कमान: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर किया पूजन, आज बताएंगे कानून-व्यवस्था की नई कार्ययोजना” “पहाड़ के अंतिम घर तक ‘हर घर नल, हर घर जल’ का संकल्प: उत्तराखंड में 98% ग्रामीण परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में उठाई जल संकट की गूंज” “हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका”
Home » मिसाल » “पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल”

“पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों की याद में आज गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली, ज्वालापुर व ब्लड़ वालेंटियर हरिद्वार के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।आज शिव गंगा मार्ट (सिटी पैलेस) धीरवाली में भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा व रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि देते हुए दीप प्रज्वलित किया।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य है एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन जरुरतमंद लोगों की जान बचा सकता है उन्होंने बताया कि रक्तदान केवल उन्ही लोगो के लिए नहीं है जो जीवन से वंचित है यह उन सब लोगो के लिए भी है जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर रक्त की कमी होने के कारण समय पर रक्त ना मिलने के कारण अपनी जिंदगी की जंग हार जाते है तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि गोपीचंद कालोनी एकता मंच के द्वारा हमेशा से ही पर्यावरण और स्वच्छता और अन्य अभियान चलाए जाते है उसी क्रम ये रक्तदान शिविर शहीदों की याद में चलाया जा रहा है जिसमें बहुत से रक्तदाता शहीदों की याद मे बढ़ चढ़ कर रक्तदान करते है और ये भी शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

गोपीचंद एकता मंच के महामंत्री व भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि गोपीचंद एकता मंच एक सामाजिक संस्था है जो कि निरंतर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है चाहें वो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हो या पर्यावरण संरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण करना हो तथा रक्तदान या अन्य किसी भी माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करना हो। जिला रक्त कोष के डाक्टर अंकुर सैनी ने बताया कि आज 45 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री लव शर्मा, लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा, ज्वालापुर नगर मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंचल कौर, मोहित शर्मा ,वरुण चौहान ,वेदपाल चौहान , राजकमल सैनी जी ,अमित सैनी ,रविकांत जी शिवशंकर पांडेय, पंकज बागड़ी, अश्विन चौहान तथा गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली के अध्यक्ष विनय तिवारी,उपाध्यक्ष अश्वनी पाल, वेदपाल चौहान, मंत्री जितेंद्र शर्मा, मनोज धीमान, अरविंद कुशवाह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र धीमान, सौरभ सक्सेना अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद”