(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 5 के पूर्व प्रत्याशी सभासद मोहन राणा के आवास पर देशभक्ति और उल्लास से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिसने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने भारत के गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की विशेषताओं, लोकतंत्र की मजबूती तथा
नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश देता है और इसके मूल्यों को आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राजवीर चौहान जी, श्री मोहन राणा जी, श्री रविराज चौहान जी, सुरेंद्र सिंह सरदार जी, कैलाश प्रधान तेजियन जी,
दुर्गेश शर्मा जी, कमल रोहिल जी, संजय पार्षद जी, सरोज जी, तेल राम प्रधान जी,
राकेश चौहान जी, पवन चौहान जी, शुगर सिंह जी, बलराज चौधरी जी, सरदार दोसा सिंह जी, भाई शेरु जी, पुष्पेंद्र सिंह जी,
कपिल चौहान जी, नीरज अग्रवाल जी, कपिल राणा जी, मृत्युंजय पांडे जी, ठाकुर अंकित चौहान जी,
अशोक उपाध्याय जी, विपिन चौहान जी, सोनू चौहान जी, सतीश चौहान जी, मनीष रावत जी, विकास राजपूत जी, विष्णु यादव जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













































