न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रा 2026: ‘जीरो लॉस’ का संकल्प, आपदा से निपटने को हाई अलर्ट पर प्रशासन—10 अप्रैल को मेगा मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी तैयारियां” “शौचालय निर्माण के 3 लाख के टेंडर में घूसखोरी का खेल: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया ब्लॉक का अकाउंटेंट, विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप” “हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!” “युवा जोश की गूंज से गूंजा हरिद्वार! लक्सर के तरुण सैनी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जीत के बाद हरिद्वार से देहरादून तक जश्न और आतिशबाजी का माहौल” “जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल” “अलीपुर में आग का तांडव: स्कूल पार्किंग में खड़ी दो बसें धू-धू कर जलीं, रात में मचा हड़कंप—दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई भीषण आग!”
Home » खेल » “वंदना कटारिया स्टेडियम में रोमांच का महासंग्राम, हरिद्वार (बी) ने आख़िरी पलों में पलटा खेल, ए टीम को 2-1 से हराकर अंडर-18 राज्य स्तरीय हॉकी खिताब पर जमाया कब्ज़ा”

“वंदना कटारिया स्टेडियम में रोमांच का महासंग्राम, हरिद्वार (बी) ने आख़िरी पलों में पलटा खेल, ए टीम को 2-1 से हराकर अंडर-18 राज्य स्तरीय हॉकी खिताब पर जमाया कब्ज़ा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-18 की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरिद्वार की ए और बी टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार (बी) की टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच हरिद्वार (बी) और ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। हरिद्वार (बी) की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार (ए) और देहरादून के बीच खेला गया। हरिद्वार (ए) की टीम देहरादून को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल हरिद्वार (ए) और हरिद्वार (बी) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 50 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। अंतिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हरा दिया।

निर्णायक अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भंडारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे। विजेता और उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग, इंद्रमोहन बर्थवाल, शिखा बिष्ट, दीपक चंद्र जोशी, अनुराग राठी, प्रजापति कुकरेती, मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

172 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!”

“जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल”