न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » निर्देश » “हरिद्वार में 27 जनवरी को होगा समान नागरिक संहिता दिवस का भव्य आयोजन, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा के निर्देश—यूसीसी पंजीकरण बनेगा जन-जन का अभियान, उत्कृष्ट गांव-वार्ड होंगे सम्मानित”

“हरिद्वार में 27 जनवरी को होगा समान नागरिक संहिता दिवस का भव्य आयोजन, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा के निर्देश—यूसीसी पंजीकरण बनेगा जन-जन का अभियान, उत्कृष्ट गांव-वार्ड होंगे सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 27 जनवरी को आयोजित होने वाले नागरिक संहिता दिवस को भव्य रूप आयोजित किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों, ईओ नगर पालिका ,नगर पंचायतों, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 27 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराए तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाए।उन्होंने कहा कि जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल महा विधालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा, इसके साथ ही सभी विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी संवे के साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यूसीसी पोर्टल पर 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं जिनकी विवाह हो चुका है उन सभी का यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए इसके लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं,आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों,आशा एएनएम के द्वारा व्यापक रूप से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए इसके साथ उन्होंने स्टीकर एवं पंपलेट तैयार करने के निर्देश दिए तथा स्टीकरों को जनपद के सभी गैस सिलेंडरों, वाहनों,टैंपो,ऑटो रिक्शा एवं दो पहिया वाहनों आदि में चस्पा करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में पोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए जिससे कि अधिक से अधिक लोग अपना यूसीसी पंजीकरण करा सके।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि यूसीसी के संबंध में सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में निबन्ध एवं बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाए तथा प्रत्यक विकास खंड से तीन तीन छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय हेतु चयन किया जाए तथा जिनकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को यूसीसी पंजीकरण मे तेजी लाने के निर्देश दिए तथा अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी पंजीकरण मे कराने में जो गांव एवं वार्ड बेहतर कार्य करेगा उस गांव एवं वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार तोमर,उप मुख्य नगर अधिकारी रिषभ उनियाल,सभी खंड विकास अधिकारी,ईओ नगर पालिका नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *