न्यूज़ फ्लैश
“मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”
Home » जीते » हरसान की हॉट सीट बनी सियासी अखाड़ा: हरिद्वार एसएसपी के भाई योगेंद्र डोभाल ने मचाया धमाल, कांग्रेस के खास और भाजपा के सांसद प्रतिनिधि को पटखनी, बागी उमा जोशी ने बढ़ाया तड़का

हरसान की हॉट सीट बनी सियासी अखाड़ा: हरिद्वार एसएसपी के भाई योगेंद्र डोभाल ने मचाया धमाल, कांग्रेस के खास और भाजपा के सांसद प्रतिनिधि को पटखनी, बागी उमा जोशी ने बढ़ाया तड़का

(शहजाद अली हरिद्वार) बाजपुर। उत्तराखंड की सबसे हॉट मानी जा रही बाजपुर की हरसान जिला पंचायत सीट से इस बार सबको चौंकाते हुए योगेंद्र डोभाल ने चुनाव जीत लिया। योगेंद्र, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के बड़े भाई हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों के दिग्गज प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 1532 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

इस सीट पर कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेहद करीबी और विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी मैदान में थे, जिनके लिए खुद यशपाल आर्य ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। वहीं भाजपा ने सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर भट्ट को मैदान में उतारा था। पहले से तैयारी कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ा और 3009 वोट पाकर भाजपा का गणित बिगाड़ दिया।

चुनाव परिणाम में योगेंद्र डोभाल को 6056 वोट मिले, जबकि भाजपा के कमल भट्ट को 4524 और कांग्रेस के डीके जोशी को 3972 वोट ही मिल सके। उमा जोशी के बागी होकर मैदान में आने से भाजपा को भारी नुकसान हुआ, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी।

वहीं, योगेंद्र डोभाल ने जीत के बाद कहा कि वे केवल जनता के कहने पर चुनाव में आए थे और अब पूरे मन से जनसेवा में जुटेंगे। भाजपा नेता राजेश कुमार ने हार पर तंज कसते हुए पूछा कि जब जीत का श्रेय नेता प्रतिपक्ष को जाता है, तो हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?

हरसान की जनता ने इस बार जाति-पार्टी नहीं, चेहरा और सेवा की नीयत पर मुहर लगाई है।

771 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 6 4 0
Users Today : 368
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 6 4 0
Users Today : 368
Users Yesterday : 1287