न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » क्राइम » हरिद्वार में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार CIU और कोतवाली रुड़की की संयुक्त कार्रवाई, ₹50,000 की नगदी भी बरामद

हरिद्वार में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार CIU और कोतवाली रुड़की की संयुक्त कार्रवाई, ₹50,000 की नगदी भी बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

डमडम चौक, रुड़की में छापेमारी कर पुलिस ने 2915 नशीले इंजेक्शन (Tramadol Hydrochloride 100mg/2ml) बरामद किए हैं। कुल मात्रा 5830 ml बताई जा रही है।

साथ ही अभियुक्त के पास से ₹50,000 की नगदी भी बरामद हुई है, जो नशे के इंजेक्शन बेचकर कमाई गई थी।

CIU प्रभारी को मिली सूचना के आधार पर CIU और कोतवाली रुड़की की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुलेमान पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम बुढ्ढाहेड़ी, थाना पथरी के रूप में हुई है।

पूछताछ में पता चला है कि सुलेमान व्हाट्सएप के जरिए उत्तर प्रदेश के नशा सप्लायर्स से सस्ते दामों पर ट्रामाडोल इंजेक्शन खरीदता था और उन्हें रुड़की व हरिद्वार में महंगे दामों पर बेचता था। वह लंबे समय से इस गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त था।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य सप्लायर्स की तलाश में जुट गई है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ALSO READ  रुड़की: होटल में पुलिस की छापेमारी, नशे में पकड़े गए छात्र-छात्राएं, होटल सील की संस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 5 7
Users Today : 402
Users Yesterday : 1179