(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर।थाना क्षेत्र पिरान कलियर के मुक़र्रबपुर और बेड़पुर गांव के तीन युवकों को फर्जी तरीके से खुद को चोटिल दिखाकर मेडिकल चिट लेने की कोशिश करना भारी पड़ गया। सोमवार देर शाम आसिफ नाम का युवक घायल अवस्था में पिरान कलियर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए चिट देकर अस्पताल भेजा।

कुछ समय बाद तीन युवक – अरमान पुत्र नौशाद, मुसव्वर उर्फ रोली पुत्र तुफैल, और एक अन्य – थाने पहुंचे और खुद को घायल बताकर मेडिकल चिट की मांग करने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ दिखा कि तीनों युवक ही असल में हमला करने वाले थे और उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की थी।

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि इन युवकों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसएसआई बीएस चौहान, कांस्टेबल इमरान व प्रकाश मनराल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











































Users Today : 402
Users Yesterday : 1179






