(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने की मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिला चिकित्सालय में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना ।
मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख तथा घायलों को 1-1 lakh मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।








































Users Today : 785
Users Yesterday : 672






