न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » इंसानियत » थाना बहादराबाद पुलिस की संवेदनशीलता ने रच दिया इंसानियत का उदाहरण: जंगल में भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया, भावुक हुए परिजन

थाना बहादराबाद पुलिस की संवेदनशीलता ने रच दिया इंसानियत का उदाहरण: जंगल में भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया, भावुक हुए परिजन

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 25 जुलाई 2025 की रात थाना बहादराबाद के अंतर्गत शांतरशाह चौकी को ग्राम बढ़ेरी राजपूतान के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक बुजुर्ग महिला जंगल में स्थित मजार के पास अकेली बैठी है और अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को चौकी शांतरशाह लाया गया।

पुलिस द्वारा महिला से बात करने की कोशिश की गई, किंतु उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और प्रयासों के बाद यह पता चला कि महिला का नाम मेवा देवी है, जो फौलादपुर, तहसील नीमराणा, जिला कोटपूतली-भरतपुर (राजस्थान) की निवासी हैं। वह अपने पति राम अवतार के साथ पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में इलाज के लिए आई थीं। मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह वहां से बाहर निकलकर जंगल की ओर भटक गई थीं।

कुछ समय बाद महिला के पति और पतंजलि योगपीठ के कुछ कर्मचारी पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी पत्नी को सुरक्षित देखकर बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की खुले दिल से तारीफ की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस की इस तत्परता से एक बुजुर्ग महिला सकुशल अपने परिजनों से मिल सकी।

ALSO READ  सलेमपुर के शेर नौजवानों ने पंजाब में मचाया इंसानियत का धमाल – गांव-गांव पहुंचकर बांटी मदद, शाही इमाम ने भी थाम लिया हौसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728