न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » सम्मानित » “शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांवड़ मेला-2025 की ऐतिहासिक सफलता पर उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित”

“शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांवड़ मेला-2025 की ऐतिहासिक सफलता पर उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें कांवड़ मेला-2025 की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सशक्त मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार व प्रशासन ने विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक कांवड़ मेले का बेहद सफल और शांतिपूर्ण आयोजन किया।राजीव शर्मा ने कहा कि करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने जो सराहनीय कार्य किया, वह मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रबंधन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री की पूरी प्रशासनिक टीम को भी इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और बधाई दी।इस अवसर पर हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री श्री सुनील सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम भुल्लर तथा कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार राज्य को प्रगति की ओर ले जाने की कामना की।

ALSO READ  "कांवड़ मेले की अभूतपूर्व व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी ने थपथपाई पीठ, एसएसपी भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप को मेडल से किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 6 0
Users Today : 805
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 6 0
Users Today : 805
Users Yesterday : 1179