न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » हादसा » चमोली में दर्दनाक हादसा: पंचायत चुनाव के बीच हवलदार वीरेंद्र सिंह की खाई में गिरकर मौत

चमोली में दर्दनाक हादसा: पंचायत चुनाव के बीच हवलदार वीरेंद्र सिंह की खाई में गिरकर मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। देवाल ब्लॉक के चौड़ गांव निवासी और 12 गढ़वाल राइफल, लैंसडाउन में तैनात 35 वर्षीय हवलदार वीरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। पंचायत चुनाव के चलते वह 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने छोटे भाई हरेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार में सहयोग करने घर आए थे। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे गांव लौटते समय उनका अचानक पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में गिर गए।

हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर फैल गई और चुनावी माहौल गम में बदल गया। वीरेंद्र के अंतिम संस्कार को शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ संपन्न किया गया।

उनकी पत्नी रेखा देवी, माता पार्वती देवी और पिता भजन सिंह गहरे सदमे में हैं। जुड़वां बच्चे प्रतीक और पलक अब पिता के साए से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। वीरेंद्र की वीरता और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

ALSO READ  "सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक की सतर्कता से रविदास घाट पर टला बड़ा हादसा, गंगनहर पार करने की कोशिश कर रहे युवकों को समय रहते बचाया"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 2 6
Users Today : 418
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 5 2 6
Users Today : 418
Users Yesterday : 1368