न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » हड़कंप » हरियाली तीज महोत्सव के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत की तबीयत बिगड़ी

हरियाली तीज महोत्सव के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत की तबीयत बिगड़ी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित फेरुपुर के एक फार्म हाउस में शुक्रवार को आयोजित हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह कार्यक्रम स्वयं विधायक द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण अनुपमा रावत को घबराहट और अस्वस्थता महसूस होने लगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत कूलर के पास बैठाया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर समर्थकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाकर प्राथमिक देखभाल दी।कार्यक्रम में उनके पिता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। जैसे ही उन्हें अपनी पुत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली, वे तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें आराम करने की सलाह दी।

इस घटना के चलते कार्यक्रम का माहौल कुछ समय के लिए चिंताजनक हो गया, लेकिन बाद में आयोजन सामान्य रूप से चलता रहा। स्थानीय लोगों ने विधायक की जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

433 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 0
Users Today : 25
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 0
Users Today : 25
Users Yesterday : 866