न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » पंजीकरण » उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के तहत ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर कदम: नि:शुल्क विवाह पंजीकरण का अंतिम अवसर, मात्र 4 दिन शेष — अधिकारों की सुरक्षा और कानूनी मान्यता के लिए तुरंत कराएं पंजीकरण!

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के तहत ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर कदम: नि:शुल्क विवाह पंजीकरण का अंतिम अवसर, मात्र 4 दिन शेष — अधिकारों की सुरक्षा और कानूनी मान्यता के लिए तुरंत कराएं पंजीकरण!

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत नि:शुल्क विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा सीमित समय के लिए है, और अब इस योजना का लाभ उठाने हेतु केवल 4 दिन शेष हैं। ऐसे में यदि आपने अभी तक अपने विवाह का पंजीकरण नहीं कराया है, तो यह सुनहरा अवसर है।

UCC के अंतर्गत विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इससे न केवल आपकी विवाह स्थिति को कानूनी मान्यता मिलेगी, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सामाजिक, कानूनी या आर्थिक प्रक्रिया में इसका लाभ मिलेगा। विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट, नामांतरण, बीमा, बैंकिंग तथा कई अन्य आवश्यक कार्यों में होती है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आज ही http://ucc.uk.gov.in पर लॉगइन करें या उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर सीधा पंजीकरण पोर्टल पर जाएं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, सहज और नि:शुल्क है। पंजीकरण करते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, विवाह प्रमाण, फोटो आदि तैयार रखें।

सरकार का यह प्रयास प्रदेशवासियों को एकसमान कानून व्यवस्था के दायरे में लाना है, जिससे समाज में समानता और न्याय की भावना को बल मिलेगा।

तो देर न करें, अब केवल चार दिन शेष हैं – तुरंत करें नि:शुल्क विवाह पंजीकरण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 5 1 8
Users Today : 63
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 5 1 8
Users Today : 63
Users Yesterday : 523