(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 22 जुलाई 2025 —कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और हरिद्वार नगरी में शिवभक्तों का अपार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
इस विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल स्वयं कांवड़ यात्रा की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
दोनों अधिकारी सीसीआर कंट्रोल रूम से ड्रोन और CCTV कैमरों के माध्यम से पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र और यात्रा मार्गों की निगरानी कर रहे हैं।
जहां कहीं भी भीड़ के चलते यातायात बाधित हो रहा है, वहां संबंधित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को तत्परता से निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि मार्गों को सुगम और निर्बाध बनाया जा सके।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और संपूर्ण यात्रा व्यवस्था पूर्ण समर्पण, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो।
यह सतत निगरानी और प्रशासनिक समन्वय श्रद्धालुओं की आस्था में प्रशासनिक संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है।


























