न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » देवर की ज़मीन पर कब्जे और प्रेमी से मेल-मिलाप की साजिश: महिला ने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर करवाई नीटू की बेरहमी से हत्या, 5 लाख में तय हुई सुपारी, गंडासे से काट डाला सिर

देवर की ज़मीन पर कब्जे और प्रेमी से मेल-मिलाप की साजिश: महिला ने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर करवाई नीटू की बेरहमी से हत्या, 5 लाख में तय हुई सुपारी, गंडासे से काट डाला सिर

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने ही देवर की बेरहमी से हत्या करवा दी। वजह? सिर्फ देवर की जमीन पर कब्जा करना और प्रेमी के साथ खुलेआम जिंदगी बिताने का ख्वाब।18 जुलाई 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि डालूवाला मजबता इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा है। जांच के बाद शव की पहचान नीटू पुत्र भूरी सिंह, निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल के रूप में हुई। सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान साफ थे। मृतक के भाई राकेश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में हत्या की आशंका जताई गई थी।जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया — छोटा पुत्र शाहिद और अकबर पुत्र निन्ना, दोनों हजारा ग्रांट के निवासी हैं। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। छोटा ने बताया कि उसकी दो साल पहले सोनिया नाम की महिला से पहचान हुई थी। महिला का पति हैदराबाद में रहता था, लेकिन उसकी नजर अपने देवर नीटू की जमीन पर थी।महिला ने छोटा को नीटू की हत्या के लिए उकसाया और 5 लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही। पैसे और संबंधों के लालच में छोटा ने अपने साथी अकबर को साथ मिलाया। 17 जुलाई की रात, दोनों ने नीटू को ठेकेदार से पैसे दिलाने का झांसा देकर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर पहले अकबर ने और फिर छोटे ने गंडासे से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे नीटू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार, दो वाहन (स्प्लेंडर बाइक और मोपेड), मृतक का मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिए हैं। इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड महिला सोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी

हरिद्वार पुलिस की तत्परता से यह हत्या कांड सुलझ गया और तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में है, लेकिन यह घटना रिश्तों के बदलते स्वरूप और लालच के भयावह अंजाम की तस्वीर पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728