न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » सुरक्षा » “नजरपूरा में विद्युत पोल में भीषण आग और ब्लास्ट, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना – कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित”

“नजरपूरा में विद्युत पोल में भीषण आग और ब्लास्ट, हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना – कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित”

(शहजाद अली हरिद्वार) मंगलौर। 20 जुलाई 2025 की रात लगभग 11 बजे नजरपूरा मंगलौर के पास नए पुल के समीप स्थित एक विद्युत पोल में अचानक फॉल्ट आने से आग लग गई और जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद बिजली के तार नीचे लटक गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कांवड़ यात्रा के चलते इलाके में भारी संख्या में शिव भक्तों का आवागमन था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए हरिद्वार पुलिस ने तुरंत लंढौरा विद्युत स्टेशन को सूचना दी। विद्युत आपूर्ति को तत्काल बंद कराया गया और लाइनमैन को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां से गुजर रहे कांवड़ियों को सुरक्षित स्थान पर रोका और उन्हें बिजली की तारों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

बारिश के मौसम को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि वे विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर और खुले तारों के निकट न जाएं, जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

ALSO READ  चारधाम यात्रा में सुरक्षा सख्त: कनखल पुलिस ने पैरा मिलिट्री के साथ संभाला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496