न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » संकल्प » ???? 20 वर्षों से अखंड सेवा का संकल्प! हरिद्वार बहादराबाद में सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ का भव्य भंडारा, लाखों कांवड़ियों को मिल रहा देशी घी का प्रसाद, महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर श्रृंगार और धर्मशाला निर्माण की होगी शुरुआत

???? 20 वर्षों से अखंड सेवा का संकल्प! हरिद्वार बहादराबाद में सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ का भव्य भंडारा, लाखों कांवड़ियों को मिल रहा देशी घी का प्रसाद, महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर श्रृंगार और धर्मशाला निर्माण की होगी शुरुआत

(शहजाद अली हरिद्वार) (हरियाणा)मंडी आदमपु स्थित सीसवाल धाम शिव कांवड़ संघ द्वारा हर साल श्रावण मास में हरिद्वार से लगभग 18 किलोमीटर दूर बहादराबाद में 10 दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह सेवा कार्य लगातार पिछले 20 वर्षों से जारी है, जिसमें हर दिन 25 से 30 हजार कांवड़ियों को भगवान शिव का प्रसाद वितरित किया जाता है।

भंडारे की विशेषता यह है कि यह 24 घंटे निरंतर चलता है। प्रसाद में आदमपुर का प्रसिद्ध देशी घी का हलवा, 15 क्विंटल चावल, पूरी, चपाती और 2-3 प्रकार की सब्जियाँ शामिल होती हैं। लगभग 5 क्विंटल हलवा प्रतिदिन तैयार होता है। साथ ही रहने, शौचालय, स्नान, मेडिकल सुविधा जैसी व्यापक व्यवस्थाएं भी संघ द्वारा की जाती हैं।

हर वर्ष प्रशासन द्वारा भंडारे में उपयोग की जाने वाली सामग्री की जांच होती है, और सभी खाद्य वस्तुएं—विशेष रूप से घी के सैंपल—परखने के बाद अनुमति दी जाती है। संघ के प्रधान घीसाराम जैन ने बताया कि अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु इस भंडारे से लाभान्वित हो चुके हैं

इस वर्ष भंडारे की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी दी गई। आदमपुर व्यापार मंडल से तरसेम गोयल व प्रधान घीसाराम जैन ने मिलकर सीएम को हरियाणा के सीसवाल गांव में स्थित 700 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर के बारे में भी बताया, जहाँ प्राकृतिक शिवलिंग विराजमान है।

22 जुलाई को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सीसवाल धाम में अर्धनारीश्वर रूप में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा। देशभर से श्रद्धालु व कलाकार इस सज्जा में सम्मिलित होंगे। भजन संध्या, विशाल मेला तथा धर्मशाला निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी, जिसकी अध्यक्षता जेपी मिंडा ग्रुप के चेयरमैन अश्वनी मिंडा करेंगे और मुख्य अतिथि होंगे हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

इस अवसर पर हरिद्वार के साधू-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र सेवा है, बल्कि धार्मिक एकता, भक्ति और समाज सेवा का जीवंत उदाहरण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938