न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » यात्रा » श्रावण की भक्ति में सराबोर बहादराबाद टोल: राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान और जिला महामंत्री हितेश चौहान की अगुवाई में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, फल-जल वितरण से गूंजा शिव नाम

श्रावण की भक्ति में सराबोर बहादराबाद टोल: राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान और जिला महामंत्री हितेश चौहान की अगुवाई में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, फल-जल वितरण से गूंजा शिव नाम

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।श्रावण मास के पावन अवसर पर ज्वालापुर विधानसभा के पूर्वी मण्डल द्वारा बहादराबाद टोल पर एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मण्डल भाजपा टीम एवं सैकड़ों शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और फल व जल वितरण कर उनका स्वागत किया।इस कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उत्तराखंड सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री जयपाल सिंह चौहान जी एवं राज्य मंत्री श्री सुनील सैनी जी मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मा. राजकुमार, जिला महामंत्री किसान हितेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष भाई प्रताप प्रधान, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राजबीर कलानिया तथा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही।पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कांवड़ यात्रियों की सेवा को धर्म मानते हुए भाजपा मण्डल टीम ने पूरे मनोयोग से यह आयोजन सफल बनाया।

यह सेवा शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक बनी और सामाजिक समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में युवा नेता भाई विनीत सैनी, मण्डल महामंत्री शिवम चौहान, विपिन घावरी, मण्डल उपाध्यक्ष विनय चौहान, युवा जिला मंत्री अमन चौहान, सुशांत चौहान,

मीडिया प्रभारी पंडित गुड्डू तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के साथ-साथ अनेक कार्यकर्ता एवं शिवभक्त जैसे पारस गुप्ता, संगीता प्रजापति, सुनीता यादव, पिंकी कश्यप, हिमांशु कटारिया एवं उज्वल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907