न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » संदेश » “हरेला पर्व पर एआरटीओ कार्यालय हरिद्वार में 100 पौधों का भव्य रोपण: डीएम और सीडीओ ने दिए पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश”

“हरेला पर्व पर एआरटीओ कार्यालय हरिद्वार में 100 पौधों का भव्य रोपण: डीएम और सीडीओ ने दिए पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार, फलदार एवं औषधीय महत्व के पौधे शामिल रहे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मौलश्री के पौधे का रोपण कर की गई। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी रेणुका कुमार ने जामुन का पौधा लगाया और उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने हरियाली को जीवन से जोड़ते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाना, पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।हरेला पर्व के इस वृक्षारोपण अभियान ने सभी कर्मचारियों और नागरिकों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

ALSO READ  Big breaking:गांवों तक स्वास्थ्य-शिक्षा पहुंचे, तभी रुकेगा पलायन! दिनेश अग्रवाल का बड़ा संदेश—‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लिए गांवों को मजबूत बनाना जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 5 1
Users Today : 49
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 5 1
Users Today : 49
Users Yesterday : 702