न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » मिसाल » गंगा घाट पर संकट में फंसे श्रद्धालु, पीएसी तैराक दल ने दिखाई दिलेरी — 8 भोले बचाए, घड़ी और लॉक कार की भी मदद कर रची मानवता की मिसाल

गंगा घाट पर संकट में फंसे श्रद्धालु, पीएसी तैराक दल ने दिखाई दिलेरी — 8 भोले बचाए, घड़ी और लॉक कार की भी मदद कर रची मानवता की मिसाल

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। दिनांक: 15 जुलाई 2025 |रूड़की गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब निहाल, पुत्र श्री पिंटू सिंह, नई दिल्ली निवासी गंगा में स्नान करते हुए डूबने लगा। घाट पर उपस्थित लोगों ने जब शोर मचाया तो घाट पर मुस्तैदी से तैनात 40 पीएसी तैराकों की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। बिना अपनी जान की परवाह किए, तैराक दल ने निहाल को सकुशल बाहर निकाला।इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस और पीएसी दल का हृदय से धन्यवाद किया।अब तक कुल 8 भोले श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया गया है, जिनमें कुतुबनगर, गाजियाबाद के 7 और निहाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।

इस मिशन में जिन अधिकारियों की अहम भूमिका रही वे हैं:

  • उप निरीक्षक इखलाक मलिक
  • हवलदार मनोज मलिक
  • कांस्टेबल संतराम नेगी
  • कांस्टेबल राहुल चौधरी
  • कांस्टेबल महावीर केंतुरा
  • SPO अमन

सिर्फ रेस्क्यू ही नहीं, मानवीय सेवा भी:

  • एक श्रद्धालु की लगभग ₹3000 की घड़ी जो गंगा में गिर गई थी, उसे भी खोजकर लौटा दिया गया।
  • एक अन्य मामले में पति-पत्नी की कार का अंदर से लॉक लग गया था और चाबी अंदर ही रह गई थी। पीएसी टीम ने सहजता और सूझबूझ से कार का लॉक खुलवाया, जिससे बड़ी असुविधा टल गई।

वर्तमान में गंगा स्नान और कांवड़ यात्रा के चलते घाटों पर भारी भीड़ है, और ऐसे में उत्तराखंड पुलिस व पीएसी की सतर्कता और सेवाभाव सराहनीय है।

ALSO READ  "जनसेवा की मिसाल: विधायक उमेश कुमार ने घायल युवक की जान बचाकर दिखाया मानवीय चेहरा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 2
Users Today : 1031
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 2 2
Users Today : 1031
Users Yesterday : 811