न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » संदेश » “झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

“झमाझम बारिश में हरेला पर्व की हरियाली: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 400 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच हरियाली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर और अन्य कार्यालय परिसरों में करीब 400 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।एसएसपी डोबाल ने स्वयं पौधारोपण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कम से कम एक-एक वृक्ष अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, वर्षा चक्र और जैव विविधता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि प्रकृति से मिला यह उपहार अगली पीढ़ी को और भी समृद्ध रूप में सौंपें।”उन्होंने यह भी बताया कि पौधारोपण के जरिए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी लक्सर, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

जनपद के सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हरेला पर्व को पर्यावरण जागरूकता के रूप में मनाया गया।यह पहल न केवल हरिद्वार पुलिस के पर्यावरण प्रेम को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी हरियाली बढ़ाने और प्रकृति की रक्षा में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा देती है।

ALSO READ  “यूसीसी दिवस पर पौड़ी बना समानता का साक्षी, मुख्यमंत्री का वर्चुअल संदेश — 43 हजार से अधिक पंजीकरण के साथ महिलाओं को न्याय की नई उड़ान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 5
Users Today : 785
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 5
Users Today : 785
Users Yesterday : 672