न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेले में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में झपटमार गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद, नशे की लत ने बनाया अपराधी”

“कांवड़ मेले में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में झपटमार गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद, नशे की लत ने बनाया अपराधी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक महिला से मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। 12 जुलाई को शिवालिक नगर निवासी महिला से चटोरी गली के पास बाइक सवार युवक ने मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रानीपुर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर 13 जुलाई की रात निर्मल आईटीआई के पास से आरोपी विशाल पाल पुत्र राजेश पाल, निवासी पाल मोहल्ला, थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन POCO M-6 और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल HF डिलक्स बरामद की गई।

पूछताछ में विशाल ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पैसों के लिए वारदात को अंजाम देता है। उसने बताया कि सिम निकालकर गंगनहर में फेंक दी थी और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 4
Users Today : 131
Users Yesterday : 729