न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » देश » गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू को हटाया गया, कर्मचारियों में खुशी की लहर

गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू को हटाया गया, कर्मचारियों में खुशी की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार। उत्तराखंड गन्ना विकास विभाग में चल रहे लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू को पद से हटा दिया है। कर्मचारियों और संगठनों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों व आंदोलन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में उन्हें किसी अन्य विभाग में तैनाती नहीं दी गई है, और उन्हें शासन में योगदान रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले के बाद विभागीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड गन्ना निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार चौधरी और पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र डबराल समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री और स्थानीय विधायकों का धन्यवाद किया। संगठनों ने कहा कि अब विभाग किसान हितों के लिए और मजबूती से कार्य करेगा।

15 अप्रैल को कर्मचारी प्रतीकात्मक रूप से एक घंटा अधिक काम कर अपना आभार प्रकट करेंगे। साथ ही गन्ना परिषद की लंबित मांगों के समाधान के लिए भी प्रयास तेज किए जाएंगे। इस निर्णय से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

696 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *