न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » सिडकुल में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही यूनिट सील, कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट

सिडकुल में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही यूनिट सील, कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सील कर दिया। यह फैक्ट्री बिना किसी वैध फूड लाइसेंस के चल रही थी और यहां स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी करते हुए कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन किया जा रहा था।छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री से लगभग 50 किलो कार्बोनेटेड वाटर, 25 किलो चीनी और बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक बोतलों पर लगाए जाने वाले फर्जी लेबल बरामद किए। इन सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मौके पर किसी भी प्रकार के स्वच्छता मानक का पालन नहीं हो रहा था, जिससे स्पष्ट है कि यह फैक्ट्री न केवल कानून का उल्लंघन कर रही थी बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी थी।यह कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और सिडकुल थाना पुलिस के उप निरीक्षक महिपाल सिंह भी शामिल रहे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फैक्ट्री पर छापा मारा और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की। संचालक से फूड लाइसेंस और उत्पादन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।प्रशासन ने इस कार्रवाई को कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताया है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं और ऐसे में नकली या मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री एक गंभीर खतरा हो सकता है।

जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की ओर से यह साफ संकेत है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है

और भविष्य में भी इस तरह के छापे जारी रहेंगे। जनता से भी अपील की गई है

कि वे केवल प्रमाणित उत्पादों का ही सेवन करें और संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

ALSO READ  "कांवड़ मेला-2026: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 130 खाद्य नमूनों की जांच, 13 अधोमानक खाद्य पदार्थ नष्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861