न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल: साइड लगने पर कार में तोड़फोड़, चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन हमलावर किए गिरफ्तार

हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल: साइड लगने पर कार में तोड़फोड़, चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन हमलावर किए गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने HR 11 R 3043 नंबर की ब्रेज़ा कार से जा रहे एक चालक ने कांवड़ियों को साइड दे दी। मामूली साइड लगने की बात पर कांवड़ियों ने गाड़ी को घेर लिया और देखते ही देखते कार में तोड़फोड़ कर दी गई।भीड़ ने चालक मुकेश, निवासी शामली, को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर जाम की स्थिति बन गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाकर चौकी शांतरशाह भेजा गया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह राठौड़ मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर भी मौके पर मौजूद रहे।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:

  1. आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार – निवासी ननौता भैंसराव, सहारनपुर
  2. ऋतिक पुत्र संजय – निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, गंगोह
  3. रवि कुमार पुत्र ओम सिंह – निवासी ग्राम हमजा गढ़, गंगोह

पुलिस ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई जारी है।
कांवड़ यात्रा के दौरान इस तरह की हिंसा से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ALSO READ  Big breaking"जमीनी विवाद में खूनी टकराव से गांव में मचा हड़कंप, तीन सगे भाइयों पर कसा पुलिस का शिकंजा—NBW जारी होते ही श्यामपुर पुलिस ने दबोचा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 9 0
Users Today : 710
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 9 0
Users Today : 710
Users Yesterday : 672