न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » भोगपुर में डीएम मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, पोकलैंड, जेसीबी व डंपर सहित कई वाहन सीज

भोगपुर में डीएम मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, पोकलैंड, जेसीबी व डंपर सहित कई वाहन सीज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई की गई। सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने भोगपुर क्षेत्र में खनन विभाग की टीम को छापेमारी के निर्देश दिए। प्राप्त सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीम ने देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में छापा मारा।

इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलैंड मशीन, एक जेसीबी, दो 10-टायर वाले डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर सीज कर दिया गया। छापेमारी की खबर से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और भंडारण की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेंगी।

प्रशासन की यह सक्रियता जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशासन से लगातार निगरानी बनाए रखने की मांग की है।

ALSO READ  "सिडकुल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को दबोचा, पूछताछ में साथी के साथ वारदात का खुलासा; फरार आरोपी की तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930