न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Home » हमला » “हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, कार पर किया हमला, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में – तनाव के बीच प्रशासन ने हालात संभाले”

“हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, कार पर किया हमला, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में – तनाव के बीच प्रशासन ने हालात संभाले”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक कार की टक्कर से कांवड़ में रखा गंगाजल गिर गया और एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने कार को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले शांति बनाए रखने की कोशिश की गई, लेकिन हालात बिगड़ते देख सख्ती बरतनी पड़ी। तीन उपद्रवी कांवड़ियों को हिरासत में लिया गया और शांतरशाह चौकी भेजा गया। उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।घायल कांवड़िये रवि, निवासी गंगोह (सहारनपुर), को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है

कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। इस घटना से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने कांवड़ियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ALSO READ  “हरिद्वार में विजिलेंस टीम पर हमला: पथरी के बहादुरपुर जट में सुबह-सुबह छापेमारी के दौरान बवाल, आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज की तैयारी — इलाके में पुलिस तैनात, हालात पर कड़ी नजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 4 8
Users Today : 768
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 4 8
Users Today : 768
Users Yesterday : 672