न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » नाबालिग से छेड़छाड़ कर फरार चल रहा आरोपी जीजा की समझ से चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद पुलिस ने लिया हिरासत में

नाबालिग से छेड़छाड़ कर फरार चल रहा आरोपी जीजा की समझ से चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद पुलिस ने लिया हिरासत में

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: थाना बहादराबाद क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अश्लील हरकत करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। दिलचस्प बात यह रही कि आरोपी को उसके जीजा दिनेश यादव स्वयं थाने लेकर पहुंचे।

दिनांक 08 जुलाई 2025 को बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को शिवसागर नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया और अश्लील हरकत की। शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। काफी प्रयासों के बावजूद जब आरोपी नहीं मिला, तब उसके जीजा को पूरे मामले की जानकारी दी गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी का जीजा दिनेश यादव खुद शिवसागर को लेकर थाने पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में ले लिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: शिवसागर
  • पिता का नाम: स्व. अशेश्वर राय
  • स्थायी पता: वार्ड नंबर-14, राजखण्ड, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
  • वर्तमान पता: सी/ओ दिनेश यादव, बरसाना धाम कॉलोनी, शांतरशाह, थाना बहादराबाद, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 4 9
Users Today : 194
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 4 9
Users Today : 194
Users Yesterday : 523