न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » बैठक » “हरिद्वार में समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन की कवायद तेज़, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने जन-जागरूकता को बताया सफलता की कुंजी”

“हरिद्वार में समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन की कवायद तेज़, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने जन-जागरूकता को बताया सफलता की कुंजी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद स्थित मीटिंग कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर UCC को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर सघन जनजागरूकता अभियान चलाएं ताकि UCC की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।

उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम स्तरीय कार्मिक जैसे ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियाँ, महिला व युवक मंगल दल, और स्कूलों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाए और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए।

सीडीओ ने यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने उपश्रमायुक्त को निर्देशित किया कि वे पंजीकृत श्रमिकों के बीच UCC को लेकर प्रचार करें और उन्हें इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

इस बैठक में डीपीआरओ, पीडी, डीडीओ, सीईओ, सीएओ, एसीएमओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक हरिद्वार में UCC के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज में समरसता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। प्रशासन ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 9 9
Users Today : 75
Users Yesterday : 907