न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण
Home » ज्ञापन » “सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की तेज़तर्रार कार्रवाई की हर तरफ़ सराहना — युवती हत्याकांड के आरोपी को चंद घंटों में दबोचने पर सभासद दीपक नौटियाल ने ज्ञापन सौंपकर जताया आभार!”

“सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की तेज़तर्रार कार्रवाई की हर तरफ़ सराहना — युवती हत्याकांड के आरोपी को चंद घंटों में दबोचने पर सभासद दीपक नौटियाल ने ज्ञापन सौंपकर जताया आभार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, सिडकुल — 09 जुलाई 2025:वार्ड नंबर 13 के लोकप्रिय सभासद दीपक नौटियाल एवं पर्वतीय बंधु समाज के पूर्व अध्यक्ष महावीर गुसाईं ने आज थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सिडकुल क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों एवं शरारती तत्वों की संदिग्ध चहल-कदमी के संबंध में था।

सभासद श्री नौटियाल और श्री गुसाईं ने गला रेतकर युवती की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ़्तार करने की त्वरित कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष भंडारी को बधाई दी और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

उन्होंने ज्ञापन में विशेष रूप से ज्ञानलोक कॉलोनी, बद्रीविशाल पुरम, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, शिवरतन सिटी के पीछे आम का बगीचा एवं 90 फीट रोड का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रतिदिन शाम 6:30 से 8:30 बजे के बीच इन क्षेत्रों में अज्ञात शरारती तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।

थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस चौकी को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपको बताते चलें कि सभासद दीपक नौटियाल क्षेत्र की जनता के बीच एक जागरूक, संवेदनशील और सक्रिय प्रतिनिधि के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वार्ड की समस्याओं को लेकर उनकी सजगता और तत्परता ही है कि लोग उन्हें “वार्ड-13 की धड़कन” कहकर पुकारते हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार की सुंदरता पर मंडराता संकट! महानगर व्यापार मंडल का नगर निगम पर दबाव, फ्लाईओवर व सप्तसरोवर बंधे के सौंदर्यकरण व अव्यवस्थाओं पर सौंपा जोरदार ज्ञापन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 3 2
Users Today : 392
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 3 2
Users Today : 392
Users Yesterday : 731