न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का जंगल में ‘ऑपरेशन लाहन’: SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी, 10,000 लीटर लाहन नष्ट, कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप”

“हरिद्वार पुलिस का जंगल में ‘ऑपरेशन लाहन’: SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी, 10,000 लीटर लाहन नष्ट, कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) पथरी। हरिद्वार जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। SSP प्रमेंद्र डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें थाना पथरी पुलिस ने जंगलों में छिपी कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया और लगभग 10,000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों के तहत यह अभियान दिनांक 09 जुलाई 2025 को चलाया गया।यह कार्रवाई थाना पथरी क्षेत्र के दिनारपुरऐथल के आसपास के जंगलों में की गई, जहां नालों के किनारे अवैध शराब बनाने की गतिविधियों की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।इस बार हरिद्वार पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया—ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। ड्रोन से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छिपी भट्टियों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया।SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल अभियान में थाना पथरी के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

  1. उ0नि0 रोहित कुमार
  2. उ0नि0 अजय कुमार
  3. कांस. नारायण सिंह
  4. कांस. राकेश नेगी
  5. कांस. सुशील कुमार
  6. कांस. मुकेश चौहान
  7. कांस. ब्रम्हदत्त जोशी
  8. कांस चालक पंकज
ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का बड़ा एक्शन, 13वीं गिरफ्तारी, दो हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद"

हरिद्वार पुलिस का यह साहसी कदम एक मजबूत संदेश है उन लोगों के लिए जो अवैध रूप से समाज को नशे की ओर ढकेल रहे हैं।

पुलिस की यह मुहिम आने वाले दिनों में और तेज़ होगी ताकि हरिद्वार को पूर्णतः अवैध कच्ची शराब मुक्त जिला बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930