न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » मिसाल » “जब तक प्रेमिका आईपीएस नहीं बन जाती, तब तक हर साल कांवड़ लाएगा शिवभक्त राहुल – आस्था और प्रेम की अनोखी मिसाल”

“जब तक प्रेमिका आईपीएस नहीं बन जाती, तब तक हर साल कांवड़ लाएगा शिवभक्त राहुल – आस्था और प्रेम की अनोखी मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बड़ौत-मुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग पर इन दिनों कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली के नरेला निवासी शिवभक्त राहुल कुमार ने 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई। यह उनकी चौथी कांवड़ यात्रा है। इससे पहले वह 101 लीटर जल की कांवड़ ला चुके हैं। खास बात यह है कि राहुल यह कांवड़ अपनी प्रेमिका के लिए लाते हैं, जो आईपीएस बनने की तैयारी कर रही है। उसने हाल ही में इंटर पास किया है। राहुल ने बताया कि जब तक उसकी प्रेमिका आईपीएस नहीं बन जाती, वह हर साल कांवड़ यात्रा करता रहेगा और उसी के लिए जल चढ़ाएगा। राहुल का कहना है कि जब उसकी प्रेमिका अपने लक्ष्य में सफल हो जाएगी, तभी वह उससे विवाह करेगा। इस अनोखे प्रेम और श्रद्धा की चर्चा पूरे मार्ग पर हो रही है।

 

ALSO READ  गंगा घाट पर संकट में फंसे श्रद्धालु, पीएसी तैराक दल ने दिखाई दिलेरी — 8 भोले बचाए, घड़ी और लॉक कार की भी मदद कर रची मानवता की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930